Christmas Day 2023 in Hindi | क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है

  1. Christmas Day: क्रिसमस भारत सहित विश्व के सभी हिस्से में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है यह प्रमुख रूप से ईसाई धर्म का त्योहार (पर्व) है क्रिसमस यीशु मसीह को समर्पित है ये खुशहाली और शांति का प्रतीक है।

क्रिसमस 2023: (Christmas Day in Hindi) 

Christmas Day

क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है ये त्योहार हर साल 25 दिसंबर को भारत सहित पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है क्रिसमस डे का (पर्व) ईसाई धर्म के लोग इसे यीशु के जन्म दिवस के रूप में भी मनाते है दिसंबर का महीना शुरू होते ही लोग क्रिसमस डे के लिए तैयारियों में लग जाते है और लोग अपने अपने घरों को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाते हैं इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते है कैंडल जलाते है घर में क्रिसमस ट्री सजा कर प्रार्थना करते है और केक काटते है इसके अलावा तमाम तरह की डिशेज बनाकर और पार्टी करके इस त्यौहार को मानते है साथ ही इस दिन छोटे बच्चो को अपने सांता क्लॉज का इंतजार रहता है ऐसे में चलिए आज इस आर्टिकल में जानते है कि हर साल 25 दिसंबर को ही क्रिसमस क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे की मान्यता क्या है।

25 दिसंबर को क्रिसमस क्यों मनाया जाता है (Merry Christmas in Hindi) 

इसलिए मनाया जाता है क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह के जन्म तिथि को लेकर कई मतभेद देखे जाते रहे हैं हालांकि ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रभु यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था यही वजह है की इस दिन को क्रिसमस डे के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि यीशु मसीह इसी दिन मरियम के घर पर जन्म लिया था कहा ये भी जाता है की मरियम को एक सपना आया था 

उस सपने में उनसे प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की थी इस सपने के बाद ही मरियम गर्भवती हुईं और गर्भावस्था के दौरान उनको बेथलहम में रहना पड़ा कहा जाता है कि एक दिन जब रात ज्यादा हो गई तो मरियम को रुकने के लिए कोई सही जगह नहीं मिली अभी उन्हें एक ऐसी जगह पर रुकना पड़ा जहां पर लोग पशुपालन करते थे और उसी के अगले दिन 25 दिसंबर को मरियम ने यीशु मसीह को जन्म दिया यीशु मसीह के जन्म स्थान से कुछ ही दूर पर कहा जाता है की कुछ चरवाहे भेड़ चरा रहे थे तभी भगवान स्वयं देवदूत रूप धारण करके वहां आ गए उन्होंने चरवाहों से कहा की इस नगर में एक मुक्तिदाता का जन्म हुआ है ये स्वयं भगवान ईसा हैं देवदूत की बात पर यकीन करके चरवाहे उस बच्चे को देखने गए देखते ही देखते वहां पर बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और लोगों का मानना था की यीशु ईश्वर का पुत्र है और ये सबका कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर आए है लोगों की मान्यता यह भी है की प्रभु यीशु मसीह ने ईसाई धर्म की स्थापना की थी। इसी वजह से 25 दिसंबर को क्रिसमस डे को त्यौहार (पर्व) के रूप में मनाया जाता है।

 क्रिसमस कैसे मनाया जाता है (Christmas Day 2023)

क्रिसमस के दौरान बाजार में रौनक आ जाती है बाजार खिल उठते है क्रिसमस से संबंधित (जुड़ी) हुई चीजें बेचनेवाली दुकानें सज जाती है बड़े-बडे़ होटलों, मॉलों को भी सजाया जाता है‌ ईसाई धर्म के लोग अपने अपने घरों को सजाते है वे इसके लिए गुब्बारों रंगीन कागजों घंटियों फूलों एवं मोमबत्तियों का उपयोग करते हैं वे नए वस्त्र भी पहनते है।

क्रिसमस के मौके पर एक कृत्रिम क्रिसमस ट्री लाया जाता है इसे घंटियों रोशनियों गुब्बारों एवं सितारों से सजाया जाता है इसकी शाखाओं पर कुछ उपहार भी बाँधे जाते है क्रिसमस-पुडिंग और केक बनाए जाते है लोग अपने अपने मित्रों और संबंधियों के यहाँ घूमने जाते है वे उपहारों का आदान-प्रदान करते है वे एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस की बधाई देते हैं। एक-दूसरे को क्रिस्मस कार्ड देने की भी खूबसूरत प्रथा है बच्चे इस दिन बहुत खुश रहते है।

गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएँ आयोजित की जाती हैं। लोग क्रिसमस भजन गाते हैं। वे प्रभु के आगे अपनी गलतियाँ स्वीकार करते हैं तथा उनसे आर्शीवाद माँगते हैं।
प्रत्येक व्यक्ति नए वस्त्रों में सुंदर ढंग से सजा रहता है। बच्चे सांता क्लॉज का इंतजार करते हैं। वे (सांता क्लॉज) लाल और सफेद कपड़े पहनते हैं। वे उनके (बच्चों) लिए उपहार और मिठाइयाँ लाते हैं।
क्रिसमस पर 10 लाइन 
  1.  क्रिसमस ईसाइयों के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
  2. क्रिसमस त्यौहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  3. भारत वर्ष में सभी धर्म के लोग इस त्यौहार को मिलजुल कर मनाते हैं।
  4. क्रिसमस के त्यौहार को बड़ा दिन कहकर भी पुकारा जाता है।
  5. इस त्यौहार को पूरे विश्व में अवकाश रहता है।
  6. इस दिन को ईसाई धर्म के प्रवर्तक यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  7. इस दिन गिरजाघरों को खूब सजाया जाता है।
  8. इस त्यौहार पर कुछ लोग सांता क्लोज बनकर उनको उपहार भी देते हैं।
  9. क्रिसमस के त्यौहार पर क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है।
  10. क्रिसमस से लेकर नए साल तक पूरे बाजारों में रौनक देखने को मिलती है। 

 

FAQ 

ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस डे के दिन को बनाते है ये पर्व यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है भारत में ईसाई धर्म के साथ-साथ सभी धर्मों के लोग इस पर्व को मिलजुल कर बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं।

 

क्रिसमस ट्री की पत्तियां काफी नुकीली दिखाई देती हैं और ये छूने में भी काफी सख्त होती हैं अक्सर लोग घर के आंगन में या अपने कमरे में क्रिसमस ट्री को रखते हैं और वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसको घर में रखने के कई अलग-अलग फायदे बताए गए हैं।

अन्य पढ़े:- 

फिट रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

घुटने में दर्द का घरेलू उपाय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *