वास्तु टिप्स: घड़ी के रंग, बंद घड़ी और दिशा के प्रभाव | Vastu Tips in Hindi

Vastu Tips in Hindi:- समय किसी के लिए रुकता नहीं है। समय का अच्छा या बुरा होना भी आप बदल नहीं सकते। लेकिन वास्तु के नियमों का पालन करके आप बुरे समय से बच सकते हैं। आमतौर पर आपके घर में कई घड़ियाँ होती हैं, कुछ पुरानी, कुछ नई, और हर कमरे में घड़ी होती है।

वास्तु टिप्स | Vastu Tips in Hindi

Vastu Tips in Hindi Vastu Tips वास्तु टिप्स

Vastu Tips:- लेकिन घड़ी से जुड़ी ये गलतियाँ कभी भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये आपकी प्रगति को रोक सकती है। इसलिए जो भी घड़ी आप खरीदें, चाहे पुरानी हो या नई, आपको इन नियमों का पालन करना आवश्यक है। अन्यथा, आप बड़ी मुश्किलों में पड़ सकते हैं।

घड़ी का रंग:- आपको अपने घर में हमेशा हरे या नारंगी रंग की घड़ी का उपयोग करना चाहिए। ये रंग आपके घर में ऊर्जा का संचार करते हैं और समस्याओं से राहत भी प्रदान करते हैं। नीले रंग की घड़ी कभी भी घर में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह शनिदेव से संबंधित होता है।

बंद घड़ी:- अगर आपकी कोई घड़ी खराब हो गई है, तो उसे या तो हटा दें या फिर उसे ठीक करवा दे, अन्यथा यह आपके घर में कई कामों को रोक सकती है और आपकी प्रगति (तरक्की) को बाधित कर सकती है।

दरवाजे के ऊपर घड़ी:- यदि आपके घर में किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है, तो यह आपको आर्थिक संकट में डाल सकती है। दरवाजे के ऊपर लगी घड़ी आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है।

घड़ी की दिशा:- घड़ी लगाते समय उसकी दिशा का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। घड़ी पूर्व दिशा में लगाने से आपके लिए विभिन्न आर्थिक मौके प्राप्त हो सकते हैं और आपकी प्रगति में मदद कर सकती है।

(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य जानकारी प्रदान करता है और इसकी जानकारी की पुष्टि हमारी साइट (Bsamadhan) नहीं करती है)

अन्य पढ़े:-  पन्ना रत्न के 16 फायदे और 4 नुकसान, किसे पहनना चाहिए, धारण करने की विधि

शनिदेव का रत्न नीलम जाने इसके फायदे और नुकसान

 

One thought on “वास्तु टिप्स: घड़ी के रंग, बंद घड़ी और दिशा के प्रभाव | Vastu Tips in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *