Money plant: मनी प्लांट के फायदे और नुकसान वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को एक विशेष महत्व दिया गया है अगर आप इसको वास्तु नियम के अनुसार घर में लगाते हैं तो बहुत ही जल्द आपको लखपति बनने के आसार बन सकते है। लेकिन अगर आपने कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया तो इसके परिणाम विपरीत हो सकते हैं क्योंकि मनी प्लांट को लगाने के लिए वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना कहां पर लगाना है और कैसे लगाना है इसके कुछ खास नियम है।
मनी प्लांट के फायदे Money plant benefits
- मनी प्लांट को सुख समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से ऊर्जा मिलती है और ऊंचाइयों पर पहुंचने में मददगार साबित होता है।
- मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है से लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- यह मान्यता है कि घर में मनी प्लांट की बेल लगी होने से धन और समृद्धि बढ़ती है मान्यता के अनुसार जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है वैसे वैसे धन भी बढ़ता जाता है।
- जैसे कि आजकल लोगों के घरों में कच्ची जमीन नहीं होती है इसी वजह से घरों में शुक्र स्थापित नहीं हो पाता है क्योंकि शुक्र कच्ची जमीन का कारक माना गया है इसीलिए घर में कहीं भी कच्ची जमीन ना होने पर मनी प्लांट घर में लगाने से शुभ फल देने लगता है।
- फेंगशुई के अनुसार मनी प्लांट को अपने लिविंग रूम की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं क्योंकि भगवान गणेश दक्षिण पूर्व दिशा के स्वामी है और इस दिशा का शुक्र ग्रह भी स्वामी है इसीलिए दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट को लगाने से घर में स्वस्थ वातावरण बना रहता है और यह घर में शांति बनाए रखने में काफी मदद करता है यह मनी प्लांट का पौधा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और माहौल बनाए रखता है।
- मनी प्लांट को घर में लगाने से घर के अंदर सकारात्मकता आती है और घर का वातावरण ऐसा रहता है जिससे रा के तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है।
मनी प्लांट शांति को बढ़ावा देता है
- फेंगशुई के अनुसार मनी प्लांट घर में होने से या शांति और समझ का माहौल बनाए रखता है जिससे घर के परिवार के सदस्यों के बीच में लड़ाई झगड़े को कम करने में मददगार साबित होता है।
आत्मविश्वास को बढ़ाता है
- मनी प्लांट को अपने घर या ऑफिस में लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक तनाव से काफी हद तक मुक्ति मिलती है और जीवन में कई प्रकार की आ रही बाधाओं से दूर करने में मदद करता है।
मनी प्लांट के नुकसान money plant Side Effects
- मनी प्लांट अगर घर में सही दिशा में ना लगाया जाए तो घर में रह रहे व्यक्तियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- मनी प्लांट लगाने पर अगर ऊपर की ओर बढ़ता है तो शुभ फल देता है परंतु अगर नीचे की ओर बढ़ता है तो विपरीत फल देने लगता है जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
- यह भी कहां जाता है कि कोई व्यक्ति अपने घर का मनी प्लांट किसी दूसरे को लगाने के लिए थे रहता है तो उसके घर की बरकत जाने लगती है।
- वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए यदि वह सूखने लगता है तो विपरीत फल दे सकता है क्योंकि सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसमें समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए यदि कोई पत्ता सूखता है तो उसे काटकर अलग कर देना चाहिए।
मनी प्लांट कहा लगाना चाहिए
- मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए क्योंकि इसे धूप की जरूरत नहीं होती है और वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है।
- मनी प्लांट का पौधा कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं लगाना चाहिए ऐसा माना जाता है कि प्लास्टिक के बोतल में लगाना अशुभ होता है इसलिए इसको कांच या मिट्टी के पाठ में ही लगाना चाहिए।